काली टट्टी आने पर क्या करें?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:46

मल काला आने के घरेलू उपाय | Home Remedies for Black Stool

खूब पानी पिएं

हो सकता है काले मल की वजह डाइजेशन (Digestion)में हो रही कोई समस्या हो जिसे ठीक करने का सबसे आसान तरीका है खूब पानी पीना. इसके लिए पानी को अच्छे से उबाल लें. पानी के ठंडा होने के बाद इसे एक निश्चित अंतराल के बाद पीते रहें. कुछ दिन ये तरीका आजमाएं. इस बीच मल के रंग पर भी ध्यान दें.

आहार में बढ़ाएं फाइबर

जितना ज्यादा हो सके फाइबर (Fiber) युक्त डाइट लें. इसमें आप अनाज, फलियां, दालें और फल शामिल कर सकते हैं. तेल भरी मसालेदार डाइट की जगह इन्हें अपनी थाली का हिस्सा बनाएं.

अनार का छिलका

अनार का छिलका सुखाकर रखें. पानी उबलने रखें. इसमें अनार का छिलका, सोंठ और रक्त चंदन का पाउडर, या छाल उपलब्ध हो सके तो, सबको एक साथ उबालें. इस काढ़े को नियमित रूप से पिएं. इसमें अगर गाय के दूध से बना घी मिलाएंगे तो असर और भी ज्यादा बेहतर होगा.

दही और मक्खन

अपनी डाइट (Diet) में दही और मक्खन की मात्रा थोड़ी बढ़ा दें. खासतौर से दही को कम से कम लंच में जरूर लें. इसका असर मल पर भी पड़ेगा.

भोजन की मात्रा सीमित करें

आपकी डाइट अगर ज्यादा या अनियमित है तो अब उसे नियमित और संतुलित करने का वक्त आ चुका है. मल का रंग बदलने का मतलब है कि पेट ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं कर पा रहा है. इसलिए खाने में हल्का भोजन और पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाएं. एक साथ ज्यादा खाना न खाएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info